फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरी: चंबा में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, पेड़ पर अटकी, पुलिस ने दंपती को सुरक्षित निकाला

Mon, 26 Oct 2026 05:44 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

नई टिहरी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार एक पेड़ पर अटक गई, जिससे उसमें सवार दंपती की जान बचाने के लिए पुलिस और राहत टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई टिहरी रोड पर टीसीआर होटल के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। सूचना मिलने पर चंबा पुलिस ने फायर सर्विस टिहरी और पीएसी के जवानों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, कार संख्या नई टिहरी से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। टीसीआर होटल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि वाहन नीचे एक पेड़ पर अटक गया।

जिला कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंबा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा पुलिस बल और आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां फायर सर्विस टिहरी और पीएसी के जवानों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

कार में मधु पैन्यूली ( 55 वर्ष) और उनके पति हरिश्चंद्र पैन्यूली सवार थे। दोनों ऋषिकेश के श्यामपुर स्थित खत्री रोड की विनोद विहार कॉलोनी के निवासी हैं। रेस्क्यू टीम ने दोनों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस और राहत टीमों की तत्परता से दंपती को समय रहते खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें