फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी शॉर्ट फिल्म में दिखेगी टिहरी झील व डोबरा-चांठी पुल

विज्ञापन
डोबरा-चांठी पुल पर शूटिंग के दौरान प्रशसंकों के साथ फोटो खिंचवाती अभिनेत्री क्षेत्रपाल। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
टिहरी झील और डोबरा-चांठी पुल की खूबसूरती, पुल की बेहतरीन इंजीनियरिंग को रुपहले पर्दे पर दिखाने के लिए इन दिनों एक हिंदी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग हो रही है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को पुल के संभावित लोकार्पण पर फिल्म रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार शाम को फिल्म निर्देशक सलीम सैफी एक शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए डोबरा-चांठी पहुंचे। सोमवार को उन्होंने डोबरा और चांठी साइड से पुल की लोकेशन शूट की। इसके अलावा पुल के नीचे और टिहरी झील में बोटिंग के सीन भी फिल्माए। फिल्म में अभिनेत्री आरती खेत्रपाल भी अभिनय कर रही है। निर्देशक सैफी का कहना है कि यह भारत का सबसे बड़ा मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज है। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बोटिंग और आसपास के क्षेत्रों के बारे में फिल्म यूनिट को बताया। इस मौके पर अनिल पंवार, दीपक पंवार, विपिन पंवार, चंद्रकांत उपस्थित रहे।

टिहरी झील में सीन शूट करती अभिनेत्री आरती खेत्रपाल।- फोटो : NEW TEHRI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें