फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी बांध का अनुभव अब अरुणाचल में आएगा काम : मंत्री दासंगलू पुल

Mon, 10 Nov 2025 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
टिहरी बांध निर्माण के संबंध में टीएचडीसी अ​धिकारियों से जानकारी लेते अरुणाचल प्रदेश सरकार का प्
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने किया टिहरी बांध का दौरा
विज्ञापन

नई टिहरी। अरुणाचल प्रदेश सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, महिला एवं बाल विकास व सांस्कृतिक मामले की मंत्री दासंगलू पुल के नेतृत्व में टिहरी बांध का भ्रमण कर परियोजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पुनर्वास, विद्युत उत्पादन, भविष्य की योजनाओं के बारे में टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के भागीरथीपुरम अतिथि गृह में पहुंचने पर टीएचडीसी के मुख्य तकनीकी अधिकारी एलपी जोशी ने अरुणाचल प्रदेश की मंत्री सहित प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। जोशी ने उन्हें बांध की तकनीकी संबंधित जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बांध परियोजना और पुनर्वास स्थलों का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक (पुनर्वास) विजय सहगल ने प्रतिनिधिमंडल को कार्य स्थलों, बांध निर्माण, पावर हाउस, विद्युत उत्पादन और पुनर्वास संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

मंत्री दासंगलू पुल ने बताया कि अरुणाचल में बांध निर्माण किया जा रहा है। अंजाव जिले के लोहित नदी घाटी में कलाई-द्वितीय 1200 मेगावाट जल विद्युत परियोजना बनाई जा रही है। टिहरी बांध परियोजना से मिले अनुभव के बाद अरुणाचल सरकार भी अंजाव में कलाई-द्वितीय परियोजना से होने वाले बांध प्रभावित परिवारों का भी बेहतरीन पुनर्वास और क्षेत्र का विकास कर सकेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उप महाप्रबंधक मोहन सिंह, उप महाप्रबंधक (कलाई-द्वितीय परियोजना) नंदकिशोर, उपमहाप्रबंधक (पुनर्वास) गणेश भट्ट, मनबीर सिंह नेगी, ओएसडी बिलुसो तुलंग, जिला पंचायत सदस्य दंगसेप्लू अप्पा, जनसंपर्क अधिकारी संजैसो हलाई, वन रेंजर नोसिंग पुल, बाल विकास अधिकारी बवीम अप्पा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें