फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कल्पना प्रथम और निशा ने द्वितीय स्थान किया प्राप्त

Mon, 10 Nov 2025 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा शास्त्र विषय पर आयोजित की नाटक प्रतियोगिता
विज्ञापन


नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में शिक्षा शास्त्र विषय पर आधारित नाट्य मंचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन भी किया गया जिसमे कल्पना अध्यक्ष और मीनाक्षी सचिव चुनी गई। प्रतियोगिता में कल्पना प्रथम और निशा द्वितीय रही।
खाड़ी महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विषय पर किए गए नाटक में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा शास्त्र की मूल अवधाराणा, उद्देश्य और व्यवहारिक उपयोगिता को जीवंत अभिनय के माध्यम से दर्शाया। नाट्य मंचन में कल्पना ने मुख्य भूमिका निभाई। मोनिका ने पत्रकार की भूमिका निभाते हुए शिक्षा शास्त्र से जुड़े विभिन्न पक्षों पर संवाद प्रस्तुत किया। दीपिका और अंशिका ने मूल शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षा का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय परिषद में भारती को उपाध्यक्ष, शिवानी कोषाध्यक्ष, आयुषी और निशा को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एके सिंह ने शिक्षा शास्त्र विभाग की इस रचनात्मक पहल की सराहना की। निर्णायक मंडल में डॉ. ईरा सिंह, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. शन्नोवर शामिल रहे। विभागाध्यक्ष डाॅ. संगीता बिजल्वाण ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिता में कल्पना प्रथम, निशा द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रो. निरंजन शर्मा, मीना, ममता चौहान, दीपक, पंकज, मनीषा, हितेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें