फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी गढ़वाल: गूलर के पास पुल से नीचे गिरी 35 यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार, 20 को निकाला, रेस्क्यू जारी

Tue, 17 Nov 2026 07:11 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

करीब 30-35 यात्रियों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूलर बाजार के समीप आज मंगलवार सुबह एक बस पुल से करीब सौ मीटर नीचे गदेरे में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हुए हादसे में घायल करीब 20 लोगों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...चारधाम यात्रा संपन्न: तीर्थयात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

हादसे की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें