श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में 26 जनवरी के बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में विवि प्रशासन ने तीन राजकीय महाविद्यालयों में स्टेट कोटे की 150 सीटों पर बीएड में प्रवेश शुरू कर दिया है। स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए 45 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने पहले चरण में पीजी कॉलेज गोपेश्वर, कोटद्वार और केएलडीएवी रुड़की कॉलेज में बीएड में स्टेट कोटे की 150 सीटों पर प्रवेश शुरू कर दिया है। 22 जनवरी तक उक्त कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 जनवरी के बाद स्ववित्त पोषित कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होगी। श्रीदेव सुमन विवि से 30 बीएड कॉलेज संबद्ध हैं, जिसमें सात राजकीय महाविद्यालय भी शामिल हैं।