ग्राम पंचायत सौंदी में संचालित नचिकेता प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के ग्राम पंचायत सौंदी में संचालित नचिकेता प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में दीनगांव बी और कंडियाल गांव की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतापनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष बलराम सौंदाल ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला दीनगांव बी और सौंदीगांव की सी टीमों के बीच खेला गया। दीनगांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 70 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछे करने उतरी सौंदी गांव की पूरी टीम 67 रन पर आउट हो गई।
मुकाबले में 3 रनों से दीनगांव की टीम रोमांचक जीत दर्ज कर ली। टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला कंडियाल गांव और ओनाल गांल की टीमों के बीच हुआ। ओनालगांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 67 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछे करने मैदान में उतरी कंडियाल गांव की टीम ने 6 ओवर में 6 विकेट खोकर शानदार जीत हासिल कर सेमी फाइनल मुकाबले में जगह बनाई।
पूर्व प्रमुख रमोला ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। समिति अध्यक्ष सौंदाल ने बताया कि टूर्नामेंट में 24 टीमें प्रतिभाग कर रही है। इस अवसर पर समिति के सचिव दीपन पंवार, कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, विकास सौंदाल, रमेश सौंदाल, जगमोहन पंवार, नरेश पंवार, नरेश नौटियाल, अभिषेक पंवार, प्रवेश पंवार मनमोहन राणा आदि मौजूद थे।