एसआरटी परिसर में शुक्रवार से उत्तरी क्षेत्र प्रतियोगिता के लिए चयनित विवि की महिला वॉलीबाल खिलाड़ियों का छह दिवसीय शिविर शुरू हो गया।
परिसर निदेशक प्रो. आरसी ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। क्रीड़ा के विभागाध्यक्ष डा. आरबी गोदियाल ने बताया कि नार्थ जॉन की प्रतियोगिता 19 से 23 फरवरी तक कुरुक्षेत्र विवि हरियाणा में होगी। 18 फरवरी को विवि की टीम यहां से रवाना होगी।
विवि की महिला वॉलीबाल टीम के लिए डीएवी कॉलेज देहरादून की रश्मि वर्मा, नेहा भारद्वाज, नेहा राज, मेघना थापा, सपना रावत, पीजी कॉलेज नई टिहरी से अनीता बिष्ट, रबीना, सुषमा, बिरला कैंपस श्रीनगर से प्रियंका बिष्ट, सरस्वती, एसआरटी परिसर से अंजली तड़ियाल, रीना बहुगुणा का चयन किया गया है।
प्रशिक्षण शिविर में त्रिलोक सिंह राणा चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस मौके पर प्रो. एनके अग्रवाल, डा. जेडीएस नेगी, राकेश कोठारी, भगत सिंह चौहान, रविंद्र नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल रमोला, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी, विवि प्रतिनिधि संदीप नेगी आदि उपस्थित थे।