फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की शिक्षकों ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवेशन में शिक्षक संघ प्रतापनगर के बिष्ट अध्यक्ष और शाह मंत्री चुने गए
विज्ञापन


लंबगांव (टिहरी)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ प्रतापनगर के द्विवार्षिक अधिवेशन में स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। शिक्षकों ने पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग उठाई। संगठन की ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए राम सिंह बिष्ट को अध्यक्ष और सुरेश शाह को मंत्री चुना गया।
प्राथमिक विद्यालय लंबगांव में आयोजित जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का डीईओ बेसिक विनोद कुमार ढौंडियाल, संगठन के जिलाध्यक्ष जगवीर खरोला और मंत्री मुनेंद्र राणा ने उद्घाटन किया। डीईओ बेसिक ढौंडियाल ने कहा कि शिक्षक ही विभाग की रीढ़ हैं। शिक्षकों के कंधों पर देश का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष खरोला ने रिक्त पदों पर नियुक्ति करने और पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग की। द्वितीय सत्र में संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव में श्याम लाल आर्य उपाध्यक्ष, दिनेश भट्ट संयुक्त मंत्री और जगदंबा गौरोला को कोषाध्यक्ष चुना गया। पर्यवेक्षक विनोद भट्ट, उम्मेद असवाल, राकेश चमोली ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर सुधीर व्यास, नंद किशोर, कमल लाल सोनी, पीडी आर्य, विजय पाल रावत, जयपाल बंगारी, यशपाल राणा, शूरवीर पंवार, उमा भट्ट, राजेंद्र सजवाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें