युवाओं को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक शिक्षक ने बेरगणी गांव में पुस्तकालय खोला है। इस ग्राम पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें रखी जाएगी।
जीआईसी जाजल में कार्यरत शिक्षक लक्ष्मण सिंह रावत ने अपने गांव बेरगणी में अपने स्वयं के संसाधनों से ग्राम पुस्तकालय स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि गांव के युवाओं को किताबों से जोड़ने का प्रयास किया है। सोमवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लोहिताक्ष देव थपलियाल और भगवान सिंह रावत ने पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही छात्रों का सबसे बड़ा हितैषी हो सकता है। इस तरह की पहल युवाओं और समाज के लिए जरूरी है। इस मौके पर अतर सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद, अजय पाल, विजेंद्र रावत, कलम सिंह, रुचि, अर्चना और संतोषी आदि मौजूद थे।