फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बहुगुणा को मिलेगी आजीवन एनबीटी की सदस्यता

विज्ञापन
बादशाहीथौल में कार्यरत शिक्षक मनोज किशोर बहुगुणा। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय शिक्षक मनोज किशोर बहुगुणा को उपहार स्वरूप दस हजार की पुस्तकें भेंट करेगा। इसके अलावा उन्हें नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी ) की आजीवन सदस्यता भी प्रदान की जाएगी। सदस्यता मिलने के बाद शिक्षक बहुगुणा को ट्रस्ट की किसी भी पुस्तक खरीदने पर दस फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल के विज्ञान के शिक्षक मनोज किशोर बहुगुणा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए तैयार की गई देशभर के 153 लोगों में शामिल थे। इसी उपलक्ष्य में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उन्हें मेल भेजकर 300 पन्नों का कैटालॉग भेजा है, जिसमें उन्हें पुस्तकें चुनने का अधिकार देते हुए 10 हजार रुपये तक की पुस्तकें उपहार दी जाएंगी। बहुगुणा शिक्षा के साथ ही सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान देते आए हैं। उनकी उपलब्धि पर सीईओ शिव प्रसाद सेमवाल, डायट के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल, बईओ चंबा एसएस चौहान, एबीईओ अनीनाथ, डा. मनवीर नेगी, सुशील तिवारी, कैलाश डंगवाल, मनोज असवाल, राजेंद्र डोभाल, सुशील बहुगुणा, साबली के प्रधान सुधीर बहुगुणा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें