फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने घनसाली तहसील की एक युवती को भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में जम्मू कश्मीर के डोडा जिला निवासी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। न्यायालय ने अर्थदंड नहीं भरने पर 15 दिन के अतिरिक्त कारावास की भी सजा सुनाई।
विज्ञापन

घनसाली क्षेत्र के एक युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसके रिश्ते की 21 वर्षीय बहन आठ नवंबर 2017 को घर से बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने संदेह के आधार पर गांव में लकड़ी चिरान का काम करने वाले जम्मू कश्मीर के डोडा जिला निवासी युवक अमरेश कुमार पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी का फोन सर्विलांस पर लगाया, जिसकी लोकेशन होशियारपुर पंजाब में ट्रेस हुई। थाना पुलिस ने होशियारपुर में दबिश देकर आरोपी और युवती को 13 नवंबर को बरामद किया था। पुलिस ने युवती और आरोपी का मेडिकल करवाया था। आरोपी और युवती को न्यायालय में पेश किया गया। युवती ने न्यायालय को बताया कि अगस्त 2017 में उसे में बुखार था और वह घर में अकेली थी। आरोपी बुखार की दवाई लेकर घर आया। दवाई खाने पर वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने दुष्कर्म किया। होश में आने पर आरोपी ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी दी। सात नवंबर को आरोपी उसे जबरन अपने रिश्तेदार के यहां होशियारपुर ले गया और फिर दुष्कर्म किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमा पांडेय की अदालत ने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बेणी माधव शाह की ओर से पेश किए साक्ष्य और गवाहों के आधार पर दोष सिद्ध होने पर बृहस्पतिवार को आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें