फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कबड्डी पुरुष वर्ग में लक्सर और बालिका वर्ग में विकासनगर चैंपियन

Sun, 18 Oct 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी और मैराथन में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग की कबड्डी में राजन क्लब लक्सर और बालिका वर्ग में उत्तराखंड कबड्डी अकादमी विकासनगर ने खिताब अपने नाम किया। मैराथन की महिला स्पर्धा में देहरादून की तनुश्री चौहान और पुरुष वर्ग में मुकेश ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मेला खेल समिति के अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिताओं में कबड्डी के दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पुरुष वर्ग में राजन क्लब लक्सर ने खिताब जीतकर 21 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया, जबकि बेल्डा रुड़की की टीम उपविजेता रही। उसे 15 हजार रुपये दिए गए। बालिका वर्ग में उत्तराखंड कबड्डी अकादमी विकासनगर ने विजेता बनकर 21 हजार रुपये जीते। पिथौरागढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही और उसे 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मैराथन में निरंजनपुर देहरादून की तनुश्री चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। ऋषिकेश के गुमानीवाला की भागीरथी दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें आठ हजार रुपये मिले। पौड़ी की अन्नु कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल कर पांच हजार रुपये का पुरस्कार जीता। पुरुष मैराथन में मुकेश ने पहला स्थान हासिल कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। रोहित राजगुरु दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 15 हजार रुपये मिले। सतीश रौथाण ने तीसरा स्थान हासिल कर 10 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें