फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बैडमिंटन में तनिष्क, राजीव व मानसी रहे अव्वल

Thu, 26 Jun 2025 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से कार्मल स्कूल चंबा में अंडर 12, अंडर 19 बालक वर्ग व ओपन बालिका वर्ग के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर 12 बालक वर्ग में तनिष्क , अंडर 19 में राजीव व बालिका वर्ग में मानसी कोठारी पहले स्थान पर रही।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुरू होने से पूर्व सहायक समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। कहा कि नशा जीवन और कॅरिअर दोनों को खराब करता है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ जीवन में खेल जरूर अपनाएं को कहा। छात्र-छात्राओं से अपने आसपास के लोगों व समाज को नशे के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर 12 बालक वर्ग में आस्तिक दूसरे, अविरल तीसरे, अंडर 19 में अभिजीत दूसरे, शिवांकर नेगी तीसरे व बालिका वर्ग में श्रीया रमोला दूसरे तथा दिव्या रमोला तीसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को सहायक समाज कल्याण अधिकारी चौहान ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आकाश श्रीवास्तव, देवराम जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें