फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शान-ए-टिहरी के मंच पर प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर

Sun, 29 Nov 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

त्रिवेणी कौथिग : नृत्य में अंबिका, गायन में साहिल और वादन में सौरभ रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। त्रिवेणी कौथिग की तीसरी सांस्कृतिक संध्या स्थानीय प्रतिभाओं के नाम रही। बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सुरगंगा संगीत विद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन और वादन की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान आयोजित शान-ए-टिहरी प्रतियोगिता के नृत्य वर्ग में अंबिका भट्ट, गायन में साहिल और वाद्य वादन में सौरभ विजेता बने।
विज्ञापन

नगर पालिका की पहल पर आयोजित कौथिग की शनिवार शाम की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सीडीओ वरुणा अग्रवाल और नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने किया। सीडीओ ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कला देखकर लगा कि वे मंझे हुए कलाकार हैं। शान-ए-टिहरी प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में हुए नृत्य वर्ग में अंबिका भट्ट प्रथम, अनुष्का द्वितीय और कृति बिजल्वाण तृतीय रहीं। गायन वर्ग में साहिल ने पहला, शुभम ने दूसरा और दिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद्य वादन वर्ग में सौरभ ने पहला, आयुष कैंतुरा ने दूसरा और यश बहुगुणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी के छात्र-छात्राओं ने जीतू बगड़वाल और वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना बटोरी। सुरगंगा संगीत विद्यालय की ओर से प्रस्तुत गंगा की व्यथा नृत्य-नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। स्वस्तिका फोंदणी ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सभासद मानवेंद्र रावत, डॉ. प्रीति पोखरियाल, विनीत उनियाल, प्रवेश चौहान, गौतम बिष्ट, डॉ. विकास फोंदणी, पंचम तोपवाल, शिव सिंह सजवाण, अरविंद जोशी, लविका, रविंद्र रावत, जशोदा नेगी, चरण सिंह नेगी, मनोज शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें