फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अपराध डायरी

Sun, 29 Nov 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नई टिहरी। कैंपटी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 27 नवंबर को मिली शिकायत के आधार पर पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सरिता डोबाल ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद कैंपटी पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। बीते दिन पुलिस टीम ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें