फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों का पानी नदियों में डालने पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक में गंगा से सटे क्षेत्र के शौचालयों का पानी नदियों में रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि जो व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करते हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जाए।
विज्ञापन

डीएम इवा ने बैठक लेते हुए कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायतों को डोर टू डोर कूड़ा निस्तरण, डंपिग जोन लेकर जानकारी ली, जिसमें ईओ ने बताया कि शत-प्रतिशत कूड़ा डोर टू डोर उठाया जा रहा है। डीएम ने एसडीएम नरेंद्रनगर के बैठक में उपस्थित न रहने पर नाराजगी जताई। कहा कि एसडीएम नरेंद्रनगर से एसटीपी का भौतिक सत्यापन स्वयं कर 15 दिन के भीतर कराने, 24 बिंदुओं पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बताया गया कि मुनिकीरेती में जलोत्सारण योजना के तहत 1628 सीवर संयोजन दिए जा चुके हैं। शेष 1720 भवनों हेतु सीवर लाइन बिछाने के लिए पेयजल निगम से डीपीआर तैयार की जा रही है। कूड़ा फेंकने पर चालान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीएफओ डा. कोको रोसे, सीएमओ डा. सुमन आर्य, एसडीएम आंकाक्षा वर्मा, प्रदुषण निगम बोर्ड के सुनील डबराल, पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, ईई जल संस्थान नरेश पाल, ईओ वासुदेव डंगवाल, वीपी भट्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, यूडी तिवारी, कुलदीप नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें