फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में 92 शिकायतें दर्ज

Tue, 02 Feb 2016 10:08 PM IST
घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में 92 शिकायतें दर्ज की गई। सबसे अधिक शिकायतें लोनिवि और पीएमजीएसवाई की रही। नगर पंचायत गठन के बाद से नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठप रहने पर जन प्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सीडीओ ने सभी विभागों को 15 दिन के भीतर समस्या हल करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविर में 51 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ डा. इकबाल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। सदस्यों ने कहा कि घनसाली-अखोड़ी, घनसाली-घुत्तू, घनसाली-तिलवाड़ा, घनसाली-गडोलिया मोटर मार्ग खस्ताहाल बने हैं। जिला पंचायत सदस्य केदार, नरेंद्र डंगवाल ने कहा कि नगर पंचायत गठन के बाद घनसाली बाजार में एक दिन भी सफाई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे बाजार क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है। मैगाधार, आली कोट सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। शक्ति लाल शाह ने कहा कि तहसील क्षेत्र के 13 पटवारी क्षेत्रों में लंबे समय से ओलावृष्टि का मुआवजा का वितरण काश्तकारों को नहीं किया गया। ग्राम गिरगांव के विजय सिंह ने कहा कि पीएनबी धोपड़धार ने बिना ऋण लिए ही कुछ लोगों को नोटिस जारी किया है। सीडीओ ने घनसाली बाजार में सड़क किनारे झूलते तारों और पोलों को एक सप्ताह के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए हैं। विद्युत बिलों की शिकायतों के समाधान के लिए ऊर्जा निगम के ईई को अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाने को कहा है। इस मौके पर एडीएम जगदीश लाल, एसडीएम स्मृता परमार,  जयवीर मियां, ग्राम प्रधान सुमन नैथानी, पूरब सिंह,  बचल सिंह, डा.अजय पांडेय, युवराज सिंह, सचिन वर्मा, सुभाष चंद्र, नीलम रमोला, एमएस पुरसोला, प्रमोद बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें