श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण को लेकर आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक में मकर संक्रांति 15 जनवरी से पांच फरवरी तक मंदिर को चलने वाले निधि समर्पण अभियान की जानकारी दी गई।
सरस्वती शिशु मंदिर चंबा में आयोजित आरएसएस के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों बैठक में अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण को लेकर जानकारी दी गई। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल परमार और विभाग कार्यवाह राकेश ने कहा कि रामजन्म भूमि के लिए लगातार आंदोलन हुए। कई कार सेवकों ने बलिदान दिया। लंबे संघर्ष के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। 15 जनवरी से पांच फरवरी तक निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए सतवीर पुंडीर को समिति का अध्यक्ष, यशपाल सिंह को कोष प्रमुख, शोभनी धनोला, सुनैना शाह, मंत्री, दिनेश सेमल्टी, बृजेश भट्ट को सहमंत्री बनाया गया। इस मौके पर संजय नेगी, सचिन सजवाण, पवन पारस, मनोज नकोटी, डा. प्रमोद उनियाल, अक्षत पवन बिजल्वाण आदि मौजूद थे।