लंबगांव में पत्रकार वार्ता करते सिंचाई सलाहकार अतर सिंह तोमर।
- फोटो : NEW TEHRI
उत्तराखंड सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि संशोधन कानूनों को पास कर किसानों की आजीविका संवर्द्धन के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कहा कि विपक्षी दल कुछ किसानों को भ्रमित कर दिल्ली में आंदोलन करवा रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी ने सुशासन दिवस पर देशभर के नौ करोड़ किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजकर साबित कर दिया कि केंद्र सरकार किसान हितैषी है।
पत्रकार वार्ता में तोमर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने किसान, गरीब और असहाय वर्ग के हितों के लिए कई योजनाएं चलाई है। कहा कि खेती किसानी को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, किसान सम्मान निधि, किसान पेंशन, हर किसान को बिजली, पानी की सुविधा मुहैया करवा रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कृषि कानून सहित सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। पत्रकार वार्ता में केदार सिंह राणा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज रमोला, बलबीर असवाल, खुशाल सिंह रावत, गुमान सिंह बरियाल, संजय रावत भी उपस्थित रहे।