फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सुनार और केमरियासौड़ को मॉडल गांव के रूप में किया जाएगा विकसित

Sun, 24 Nov 2024 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
घनसाली का केमरियासौड़ गांव। संवाद
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। चाइनीज फिल्मों के अभिनेता और मशहूर होटल व्यवसायी देव रतूड़ी की पहल पर सुनार गांव और केमरियासौड़ को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई। प्रथम चरण में दोनों गांवों में बने घरों पर रंगाई-पुताई का कार्य शुरू हो गया है। सभी घरों की सजावट एक जैसे की गई है। अब गांव का आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के भवन को पहाड़ी शैली के भवन के रूप में बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के केमरियासौड़ गांव निवासी देव रतूड़ी चाइनीज फिल्मों के अभिनेता हैं। वो चाइना के मशहूर होटल व्यवसायी भी हैं। उन्होंने अपने पैतृक गांव केमरियासौड़ और सुनार गांव को गोद लेकर मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिया था। शासन के निर्देश पर उक्त दोनों गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर गांव को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने की जिला प्रशासन कई समय से तैयारियों में जुटा हुआ था।
इसके लिए देव रतूड़ी की ओर से प्रथम किश्त के रूप में 10 लाख की धनराशि भेजी गई थी। ग्राम प्रधान हरिभजन सिंह रावत ने बताया कि सुनार गांव में 56, केमरियासौड़ में 50 और पिलवा तोक में 12 परिवार निवासरत हैं। गांव के अधिकांश घरों में रंगाई-पुताई का कार्य हो चुका है। आंगनबाड़ी केंद्र नया बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने बताया कि द्वितीय चरण में दोनों गांवों में कृषि, बागवानी, सिंचाई नहरों का कार्य होना है। पथ प्रकाश के लिए गांव के चारों तरफ सौर ऊर्जा की लाइट लगाई जानी है। पुराने घरों को होम स्टे के तहत विकसित करने की योजना है। ताकि गांव देखने वाले लोगों और पर्यटकों को यहां रुकने की सुविधा भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें