फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सुलभ शौचालय का काम छह माह से अधूरा

Mon, 18 May 2026 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रियों और दुकानदारों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन




घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत चमियाला की सुस्त कार्यशैली का खामियाजा व्यापारियों, स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रा मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन सुलभ शौचालय का कार्य बीते छह माह से धीमी गति से चल रहा है। तय समय सीमा बीतने के बावजूद निर्माण पूरा नहीं होने से लोगों में नगर पंचायत के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

नगर पंचायत चमियाला की ओर से बाजार क्षेत्र में करीब 20 लाख रुपये की लागत से सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया था। इसका उद्देश्य व्यापारियों, गांवों से खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले ग्रामीणों और चारधाम यात्रा पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराना था। निर्माण कार्य को मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन निर्धारित समय बीतने के दो माह बाद भी शौचालय अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन




चमियाला में पहले से मौजूद दूसरा शौचालय बाजार क्षेत्र से काफी दूरी पर स्थित है। ऐसे में दुकानदारों, महिलाओं, बुजुर्गों और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बाजार आने वाले ग्रामीणों को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा सीजन के दौरान बाजार में आवाजाही बढ़ने के बावजूद शौचालय निर्माण में तेजी नहीं लाई जा रही है जिस धीमी गति से शौचालय का निर्माण चल रहा है उस स्थिति में कार्य पूरा होने में दो से तीन माह का वक्त और लग सकता है। लोगों ने नगर पंचायत से निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द शौचालय शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सुलभ शौचालय निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे जिसके सापेक्ष अब तक आठ लाख रुपये ही प्राप्त हो पाए हैं। शौचालय का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर शौचालय को जनता के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा।

-मानवेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चमियाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें