फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: श्रीकोट में जल्द बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 21 Jan 2025 03:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों का सपना अब साकार होने जा रहा है। आगामी मई से उप स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 30 किमी दूर नैनबाग नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

श्रीकोट में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वर्ष 2020 में सरकार ने केंद्र के लिए 42.47 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी, लेकिन भूमि के अभाव में यह प्रोजेक्ट अटका हुआ था। गत वर्ष श्रीकोट गांव निवासी रणवीर सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य विभाग को अपनी दो नाली भूमि दान देकर इस कार्य को गति दी थी।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई पंकज राणा ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण चल रहा है। दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य आगामी अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहली मंजिल का काम पूरा हो चुका है और दूसरी पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू होने से श्रीकोट, कोट, भटवाड़ी, बिष्टौंसी, घियाकोटी, सेंदुल, झिंगेरी, घराणा, एंदी गांव के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को अब तक मामूली दवाइयों के लिए भी कई किमी दूर जाना पड़ता था। क्योंकि श्रीकोट में अब तक केवल एक एएनएम सेंटर था, जिससे लोगों को बुखार की दवाई के लिए भी नैनबाग का रुख करना पड़ता था। उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को श्रीकोट में बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें