फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पढ़ाई के साथ करेंगे स्किल डवलपमेंट

Sat, 13 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ ही स्किल डवलपमेंट की नई पहल शुरू की है। संस्थान ने दोना-पत्तल बनाने से लेकर इलेक्ट्रीकल्स, मोटर रिपेरिंग, बेकरी के क्षेत्र में गांव की विधवा, गरीब महिलाओं समेत कालेज में पढ़ने वाले गरीब छात्रों को प्रशिक्षित कर खाली समय पर रोजगार सृजन करवाएगा।
विज्ञापन


भागीरथीपुरम स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज अब शिक्षा के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर आसपास के गांव के जरूरतमंदों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे बढ़ने लगा है। संस्थान ने करीब डेेढ़ लाख की लागत से दोना पत्तल बनाने की मशीन खरीदी है।

अभी तक प्रबंधन केवल प्रयोग के तौर पर बना रहा है, लेकिन जल्द ही आसपास की विधवा, गरीब जरूरत महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा। प्रत्येक माह 15 से 20 महिलाओं को कम से कम छह हजार तक की आय अर्जित करने में मद्द करेगा।
विज्ञापन


कालेज प्रथम चरण में बांध प्रभावित क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्कूलों को भी बेहतर बनाने का काम करेगा। इसके लिए कालेज के विशेषज्ञ स्कूलों में जाकर छात्रों को कंप्यूटर से लेकर, बेहतर शिक्षा समेत विभिन्न जरूरतों को पूरा करने का भी काम करेंगे।
विज्ञापन


महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दोना मशीन लगाई गई है। साथ ही इलेक्ट्रीकल्स, मोटर रिपेरिंग और बेकरी में भी प्रशिक्षित करने का काम करेंगे।
-प्रो. जीएस तोमर, निदेशक टीएचडीसी इंजीनियरिंग कालेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें