फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: छात्रों को अब अपने ही कैंपस से मिलेगी डिग्री, माइग्रेशन और अंक तालिका

Thu, 12 Dec 2024 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। एसआरटी परिसर के छात्रों को अब अपनी डिग्री, माइग्रेशन और अंक तालिका लेने के लिए एक सौ किमी दूर श्रीनगर नहीं जाना पड़ेगा। बादशाहीथौल कैंपस में ही छात्राें को उक्त सभी सुविधाएं मिलेगी। इससे छात्रों की पैसे और समय की बचत होगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण ने एसआरटी परिसर के शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में यह भरोसा दिया। कुलपति ने कहा कि विवि की ओर से एसआरटी परिसर में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं की डिग्री, माइग्रेशन और अंक तालिका कैंपस को भेजी जा रही है।
छात्रावास में सोलर गीजर खराब है। फर्नीचर का अभाव बना हुआ है। कर्मचारियों, शिक्षकों के रिक्त पदों पर संविदा या आउटसोर्स से नियुक्ति करने, पदोन्नति तय समय पर करने, बीए, एलएलबी, बीएड इंटीग्रेटेड, एमएड, बीपीएड, पत्रकारिता और टूरिज्म पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की, जिस पर कुलपति ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. केसी पेटवाल, डॉ. यूएस नेगी, डॉ. शंकर लाल, डॉ. हंसराज सिंह बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें