फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टिंकरिंग लैब से छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा

विज्ञापन
नई टिहरी में अटल टिंकरिंग लैब का दीप प्रज्वालित कर शुभारंभ करते डीईओ एसएस बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सुन - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
नीति आयोग की पहल पर एआईएम (अटल इनोवेशन मिशन) के तहत न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल पैन्यूला (एनटीआईएस) में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ हुआ। इस लैब का उद्देश्य छात्रों में इनोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ाने के साथ ही गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा देना है।
विज्ञापन

शनिवार को अटल टिंकरिंग लैब का डीईओ एसएस बिष्ट और जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा इस लैब में छात्र-छात्राओं के तकनीकी कौशल को निखारा जाएगा। डीईओ बिष्ट ने कहा कि नए-नए प्रयोगों के लिए आधुनिक लैब की बहुत आवश्यकता है। यहां मौजूद उपकरण छात्रों को रिसर्च में मदद करेंगे और छात्रों में क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी। स्कूल की प्रबंधक शालिनी जौली और प्रधानाचार्य प्रवीन भट्ट ने कहा कि लैब बनने से आसपास के स्कूलों के छात्रों को भी फायदा मिलेगा। लैब के इंस्ट्रक्टर मो. आवेद ने बताया कि स्कूल में हाईटेक लैब, फर्नीचर, प्रोजेक्टर, हाई डेफिनेशन स्मार्ट स्क्रीन, 3डी प्रिंटर लगाए गए हैं। इस मौके पर चंबा के बीईओ एसएस चौहान, सीआरसी आनंदमणि पैन्यूली, संजय डबराल, देवाशीष, कमल, गौतम, जीवन, शुभम, यजुवेंद्र, वीरेंद्र, प्रीति, ज्योत्सना और रचना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें