फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का होगा सम्मान

Tue, 06 May 2025 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डायट में प्रथम अकादमिक बैठक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने छात्रों का मांगा विवरण
विज्ञापन


नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रथम अकादमिक बैठक में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ब्लॉक वार विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण प्राप्त किया गया।

बैठक डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष के परिषदीय परीक्षा परिणाम के बारे में सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। प्राचार्य भट्ट ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को मई के तीसरे सप्ताह में डायट में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक में दून विवि के सहयोग से संचालित बेसिक जापानी भाषा कोर्स, ग्राफिक ऐरा विवि की ओर से कंप्यूटर कोर्स, स्थानीय वाद्ययंत्र प्रशिक्षण, नवाचारी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। प्राचार्य ने बीईओ को विद्यालयों में संचालित आनंदम कौशलम, निपुण भारत कोशिश तथा एससीईआटी उत्तराखंड द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों को नामित करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में भाष्कर चंद बेवनी, सुनील कार्की, डॉ़ यशवंत नेगी, संतोष कुमार, सहगल, मनमोहन रांगड़, बृजपाल रावत, दीपक रतूड़ी, राजेंद्र बडोनी, डॉ़ वीर सिंह रावत, जगमोहन मखलोगा, ऋषिराम सकलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें