फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: इंटर कॉलेज गालुडधार के छात्र-छात्राओं ने पेयजल स्रोत लिए गोद

Sat, 23 Nov 2024 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने स्रोतों के आसपास फैले कूड़ा-करकट किया एकत्र
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज गालुडधार के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने कल के लिए जल अभियान के तहत विद्यालय के समीपवर्ती पथियाणा गांव के प्राकृतिक जल स्रोत के आसपास सफाई अभियान चलाकर पेयजल स्रोत को गोद लिया। उन्होंने स्रोत के आसपास फैले कूड़ा करकट एकत्रित कर सफाई अभियान चलाया।
शिक्षक नरेश बिजल्वाण ने कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। पेयजल स्रोतों में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पेयजल स्रोतों के आसपास पत्तीदार पौधों का रोपण करने के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कहा कि जल संरक्षण कर हम पानी की मांग को कम कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने जन्म दिन और विशेष अवसरों पर कैचमेंट एरिया को ढूंढ कर वहां पर जल कुंड का निर्माण करने को कहा। उत्तराखंड जल संरक्षण के ब्रांड एंबेसडर द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि ताजे पानी की उपलब्धता धीरे-धीरे घट रही है, जो चिंता जनक है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा, जेपी जुयाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






महाविद्यालय के कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान

नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी मुनेंद्र कुमार, शीशपाल भंडारी ने महाविद्यालय परिसर से लेकर लेकर पुलिस प्रशिक्षण सेंटर को जोड़ने वाले लगभग आधे किमी सड़क पर सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने बताया कि महाविद्यालय के आसपास निर्माण कार्य होने से सड़क पर जगह-जगह रेत, बजरी, पत्थर आदि बिखरे होने के साथ झाड़ियां उगी थी, जिससे छात्र-छात्राओं के शिक्षकों को महाविद्यालय आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें