फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Thu, 22 Jan 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आगे बढ़ना चाहिए : कंडारी
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। पीएम श्री बालगंगा राजकीय इंटर कॉलेज केमरा-केमर के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियों बटोरी। भिलंगना ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।
छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, हिन्दी गानों पर लोक नृत्य, देशभक्ति और नाटक की रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य बीसी रमोला ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय के शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-शैक्षणिक गतिविधियों तथा भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप बिष्ट, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल, कुंवर सिंह रावत, विशेश्वर प्रसाद जोशी,सीमा पोखरियाल, हरीश रावत, विजय राम जोशी, उत्तम सिंह, रमेश पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें