पढ़ाई के लिए माता-पिता के डांटने पर एक छात्र ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों को घटना का पता चला, तो उन्होंने उसे जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।
प्रतापनगर ब्लाक में गोदड़ी गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह माता-पिता ने किशोर को पढ़ाई करने के लिए डांटा, तो वह इससे नाराज हो गया और जहर पी लिया। कुछ देर बाद ही परिजनों को बच्चे के जहर पीने का पता चला, तो उन्होंने उसे जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। हिमालयन अस्पताल बौराड़ी के प्रशासनिक प्रबंधक प्रशस्त बिष्ट ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत में हल्का सुधार हुआ है। बावजूद खतरे को देखते हुए छात्र को रेफर किया गया है।