फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की सरकार आने पर बनेगा मजबूत भू कानून : कोठियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने जनता की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है। थत्यूड़ में आयोजित कार्यक्रम में आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं से संवाद के जरिए समस्याओं को जाना। कहा उत्तराखंड में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति भी दयनीय है, लेकिन आप की सरकार बनने पर बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्याओं को दूर कर राज्य में मजबूत भूमि कानून बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को थत्यूड़ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे आप नेता कर्नल अजय कोठियाल का युवक-युवतियों ने शानदार जौनपुरी नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर स्वागत किया। कर्नल कोठियाल ने युवाओं की मन की बात पूछी। युवाओं ने बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य, शिक्षा का मुद्दा प्रमुखता से रखा। कर्नल कोठियाल ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने उत्तराखंड को छला है। पलायन के लिए कोई कारगर नीति नहीं बनी है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। उत्तराखंड में भी दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक खुलने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में यूथ फाउंडेशन के माध्यम से आठ प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। अब युवतियों के लिए भी अलग से प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। ताकि पहाड़ की बेटियां भी सेना का हिस्सा बन सके। उन्होंने कहा कि जौनपुर में जल्द ही प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। टिहरी झील में हजारों युवाओं को स्वरोजगार मिल सकता है। टिहरी झील में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए भाजपा, कांग्रेस के पास कोई भी नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि निम उत्तरकाशी के सहयोग से उन्होंने केदारपुरी को संवारा था, अब यूथ का साथ मिला तो पार्टी के माध्यम से उत्तराखंड को भी संवारेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट, विनोद कवि, रितेश रावत, अनिल कंडारी, जोगेंद्र गुसाईं, संजय सजवाण, रविंद्र, सुनील जौनपुरी, शंशाक भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें