फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बूढ़ाकेदार-घंडियालसौड़ मार्ग पर किरवाणी गदेरे में बना स्टील गार्डर पुल

Tue, 21 Jan 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में बूढ़ाकेदार-कोट-घंडियालसौड़ मोटर मार्ग पर जुलाई में आपदा की भेंट चढ़े पुल के बदले नया पुल बनकर तैयार हो गया है, जिससे मार्ग पर अब भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। रोड से पिछले छह माह से बैली ब्रिज पर हल्के वाहन ही संचालित हो पा रहे थे।
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार क्षेत्र में जुलाई में हुई भारी बारिश और बादल फटने से 27 जुलाई 2024 को बूढ़ाकेदार-कोट-घंडियालसौड़ मोटर मार्ग पर किरवाणी गदेरे पर बना 21 मीटर लंबा स्टील गार्डर पुल बह गया था, जिससे कोट, तितरोणा, तोली और विशन गांव का बूढ़ाकेदार से संपर्क कट गया था। लोनिवि ने कुछ दिन बाद ही पिथौरागढ़ डीडीहाट से बैली ब्रिज मंगाकर आवाजाही शुरू कराई थी, लेकिन तब से मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा था।
बैली ब्रिज लगाते ही स्थायी पुल निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। लोनिवि ने छह माह में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से 45.75 मीटर लंबा और 80 फीट ऊंचा स्टील गार्डर पुल बनाने के साथ एप्रोच रोड भी बनकर तैयार हो गया है। इससे अब मार्ग पर हल्के-भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेशचंद्र नौटियाल ने कहा कि पुल की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण समय लग गया। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद छह माह में पुल तैयार कर हल्के-भारी वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें