फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एसआरटी परिसर के कर्मचारी हुए नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा(टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में एक दशक से विभिन्न अनुभागों में कार्यरत तृतीय श्रेणी के 11 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। वर्षों तक अल्पवेतन में कार्य कर रहे कर्मियों को स्थायी नियुक्ति पत्र मिलने पर उनके चेहरे खुशियों से चमक उठे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के स्वामीराम तीर्थ परिसर बादशाहीथौल में एक दशक से भी अधिक समय से कर्मचारी संविदा पर अल्प वेतन में कार्य कर रहे थे। निरंतर स्थायी नियुक्ति की मांग उठाने पर एक दशक से भी अधिक समय बाद विवि ने उन्हें स्थायी नियुक्ति दे दी। परिसर निदेशक प्रो.एए बौड़ाई ने कहा कि विवि के कुलपति ने कार्मिकों की पीड़ा को समझते हुए उनके नियमितीकरण का निर्णय लिया। इस मौके पर उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जीडीएस नेगी, प्रो. यूएस नेगी, प्रो. रविंद्र सिंह, प्रो. केसी पेटवाल, डॉ. शिवानी उनियाल, डॉ. हंसराज सिंह बिष्ट, डॉ. दिनेश नेगी, मुकेश कुमार और आनंद मियां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें