नई टिहरी के श्री गुरूमाणिकनाथ धाम में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।
- फोटो : NEW TEHRI
श्रीगुरू माणिकनाथ के उत्सव मूर्ति की यात्रा और विशाल मैति भेंट मेला कोरोना संक्रमण के कारण नहीं मनाया गया। इस दौरान यहां सिर्फ सादगी से पूजा की गई। बृहस्पतिवार को सर्वजन कल्याण सेवा संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने शारीरिक दूरी बनाकर माणिकनाथ की गुफा में पूजा कर कोरोना महामारी से जल्द निजात दिलाने की कामना की।
भिलंगना ब्लाक के पौखाल क्षेत्र के दर्जनों गांव के आरध्यदेव श्रीगुरू माणिकनाथ का प्रत्येक वर्ष 28 मई को सर्वजन कल्याण सेवा संस्था की ओर से बाबा माणिकनाथ सिद्धपीठ गुफा में उत्सव मूर्ति यात्रा और विशाल मैति भेंट मेला होता है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार यात्रा और मेला नहीं हुआ। समिति के लोगों ने सादगी से हवन-पूजन किया। सेवा संस्था के संस्थापक लखपत भंडारी ने बताया कि आगामी वर्ष में यात्रा को उत्साह से मनाया जाएगा। इस मौके पर जयवीर रावत, जय सिंह नेगी, कृष्णा भण्डारी, वीरेंद्र सिंह नेगी, सतीश रावत, भारत घिल्डियाल, रामकृष्ण भट्ट, दिनेश कोठियाल, पंडित गजेंद्र कोटनाला, पंकज कोटनाला आदि मौजूद थे।