फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की प्राइवेट परीक्षा 22 से

Thu, 30 Mar 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की प्राइवेट परीक्षा में इस वर्ष 97 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विवि ने इस वर्ष 22 अप्रैल से परीक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विवि प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्राइवेट परीक्षा के लिए विवि ने 75 केंद्र बनाए हैं। सर्वाधिक 22 हजार परीक्षा फार्म बीए प्रथम वर्ष में जमा हुए हैं।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि सत्र 2016-17 की प्राइवेट परीक्षा की तैयारियों में जोरशोर से जुट गया है। 28 मार्च को विवि ने प्राइवेट फार्म जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। तय तिथि तक विवि में 97 हजार 658 परीक्षा फार्म जमा हुए हैं। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्र ने बताया कि परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 14 हजार 539 छात्र-छात्राए रेगुलर परीक्षा में शामिल थे।

छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर ओपलोड करने का काम चल रहा है। 12 अप्रैल के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउन लोड कर सकते हैं। सभी विषयों का परीक्षा कार्यक्रम तिथि बार जल्द घोषित कर दिया जाएगा। प्राइवेट परीक्षा आयोजित करने का श्रीदेव सुमन विवि के पास यह अंतिम अवसर है। अगले सत्र से प्राइवेट परीक्षाएं उत्तराखंड मुक्त विवि आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें