फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Dev Suman University: 29 नवंबर से शुरू होगी यूजी और पीजी सेमेस्टर की परीक्षाएं, पढ़ें जरूरी अपडेट

Sun, 24 Nov 2024 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

छात्रसंघ चुनाव कराने और सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी नहीं होने के चलते तब छात्र आंदोलनरत थे। अब स्नातक प्रथम, तृतीय व पांचवें और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं अब 29 नवंबर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीदेव सुमन विवि की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। विवि ने स्नातक प्रथम, तृतीय व पांचवें और स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विवि की उक्त सेमेस्टरों की परीक्षाएं 29 नवंबर से शुरू होगी, जो दिसंबर अंत तक चलेंगी। 200 केंद्रों पर सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों और निजी कॉलेजों की स्नातक प्रथम, तृतीय व पांचवें और स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्व में 9 नवंबर से होनी थी, लेकिन छात्रों के विरोध के चलते विवि को परीक्षा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। छात्रसंघ चुनाव कराने और सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी नहीं होने के चलते तब छात्र आंदोलनरत थे।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सीएम नेगी ने बताया कि स्नातक प्रथम, तृतीय व पांचवें और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं अब 29 नवंबर से आयोजित की जाएगी।

Tehri News: 25 से भद्रीघाटी और 26 से अगलाड़ घाटी समिति का सांस्कृतिक समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट www.sdsu.ac.in पर अपना परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विवि के स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़नदस्तों की टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें