फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एसपी ने किया 20 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित

Fri, 12 Dec 2025 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। एसपी कमलेश उपाध्याय ने मासिक अपराध बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करी पर अंकुश लगाकर थानों में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में एसपी ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने नशा, मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार पर लगाम कसने के लिए नशे के सौदागरों की लगातार निगरानी कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान अभया के तहत महिला व बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा व स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस मौके पर इस मौके पर सीओ जनक सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, सचिन कुमार, जगदंबा प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें