फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी गांव को गोद लेगा नरेंद्रनगर महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नत भारत कार्यक्रम के तहत धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर सोनी गांव को गोद लेगा। महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं सोनी गांव के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य विकास संबंधी योजनाओं में भागीदार बनने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार और शिक्षकों ने फकोट ब्लॉक के सोनी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर विकास कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने गांव के लोगों को बताया कि भारत सरकार के उन्नत भारत कार्यक्रम के तहत गांव को गोद लेने की योजना है। महाविद्यालय के सहयोग से गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य विकास योजनाओं में ग्रामीणों की सहभागिता को सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग बच्चों को हर हाल में स्कूल, कॉलेज भेजें, तभी बच्चों का भविष्य उज्ववल होगा।
डा. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने कहा कि महाविद्यालय का कार्य ग्रामीणों से सहज संवाद स्थापित कर उन्हें विकास योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। ग्राम प्रधान चंद्रमा पुंडीर ने गांव को गोद लेने पर खुशी जताई। कहा शिक्षण संस्थाओं का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को डिग्री प्रदान करना नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देना होना चाहिए। अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि विकास कार्यो में गांव का प्रत्येक व्यक्ति महाविद्यालय को पूरा सहयोग देगा। इस मौके पर डा. संजय कुमार, डा. मनोज सुंदरियाल, प्रताप सिंह, कुंवर सिंह, चतर सिंह, रविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें