फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सुरकंडा मंदिर क्षेत्र में बर्फबारी, घाटी में हुई बारिश और ओलावृष्टि

Wed, 08 Apr 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
टिहरी जिले में खूब हुई बारिश सुरकंडा मंदिर क्षेत्र में हुई बर्फबारी। जागरुक पाठक
विज्ञापन
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, टिहरी बांध की झील में नहीं हुआ वाटर स्पोर्ट्स
विज्ञापन

नई टिहरी/नैनबाग। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि होने से फल और फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सुरकंडा मंदिर क्षेत्र में बर्फबारी और घाटी वाले क्षेत्रों में दोपहर तक रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। सुबह से दोपहर दो बजे तक हुई तेज बारिश के कारण टिहरी बांध की झील कोटीकॉलोनी में ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताएं भी नहीं हो पाई।
बुधवार को टिहरी जिले में दोपहर बाद दो बजे तक खूब तेज बारिश हुई। जबकि सुरकंडा मंदिर क्षेत्र और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि के बाद खूब बर्फ गिरी। ओलावृष्टि से सेब, आडू, खुमानी और घाटी वाले क्षेत्रों में गेहूं और मसूर की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश मंगलवार रात आठ बजे से शुरू हो गई थी जो दूसरे दिन बुधवार दोपहर बाद दो बजे थमी।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी बांध की झील कोटीकॉलोनी में पांच दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन करना था लेकिन सुबह से तेज बारिश के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित कर वर्चुअल उद्घाटन करना पड़ा। बावजूद बारिश के कारण पहले दिन कोई भी प्रतियोगिता नहीं हो पाई।
विज्ञापन

उधर, नैनबाग क्षेत्र में दो दिनों से लगातार ओले गिरने से नकदी फसल मटर, वींस, सेब, खुमानी, आडू, पुलम और गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। काश्तकार रघुवीर सिंह रावत, देशपाल सिंह पंवार और शरण सिंह पंवार ने कहा कि जब जरूरत थी तब बारिश नहीं हुई। अब ओलावृष्टि से फसल चौपट हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें