पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब तस्करी के आरोप में अलग- अलग जगहों पर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया है।
मंगलवार 18 मई को जाजल चौकी पुलिस ने 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर रमेेश बडोनी निवासी भेटुड़ी और दिनेश कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बाहादराबाद को गिरफ्तार कर एक स्कार्पियो कार सील की है। आगराखाल चौकी पुलिस ने भी सुखवीर सिंह निवासी ग्राम सयूड़ को तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उधर घनसाली पुलिस ने धन सिंह राणा को 12 अद्धे और 28 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया है। लंबगांव पुलिस ने 26 अद्धे के साथ सुनील लाल और पांच लीटर कच्ची शराब के साथ रणजीत को गिरफ्तार किया है।