विश्व एड़्स दिवस पर जिले भर में हुई जागरूकता रैली और कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेसी
नई टिहरी/चंबा/नरेंद्रनगर। विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जिले भर में एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल मेें छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता संपन्न हुई। निबंध प्रतियोगिता में श्वेता पांडे, पोस्टर शिव कुमार पाल, भाषण में आस्था सेमवाल पहले स्थान पर रहे।
एसआरटी परिसर के प्रभारी निदेशक शंकर लाल ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद डोभाल ने छात्र-छात्राओं को एड्स जागरूकता, स्वास्थ्य सुरक्षा, रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ़ रविन्द्र धरावत और आराधना बंधानी ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर संपन्न हुई निबंध प्रतियोगिता में गरिमा गोयल, आस्था सेमवाल, पोस्टर अंचल, प्रिया यादव, भाषण में अनामिका, श्वेता पांडे क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ़ तारिक खुर्शीद, डॉ़ दिलीप मीणा, प्रो़ बीना जोशी, यश्वीर सिंह, करिश्मा, उर्वशी, अमित, अनुज, शिवेश, राहुल राठी आदि मौजूद थे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी चंबा में विश्व एड्स दिवस पर एनएसएस से जुड़े छात्र-छात्राओं ने चंबा बाजार में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को एड्स से बचाव, भ्रांतियों से दूर रहने के साथ एड्स रोगियों के साथ सामान्य व्यवहार रखने की अपील की। प्रधानाचार्य इंद्रपाल परमार ने कहा कि जागरूकता से ही एड्स जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में खुशी रावत पहले, सूरज उनियाल दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह पुंडीर, सागर डोभाल, केशवानंद मैठाणी, अरुण सेमवाल, राजेश नेगी, सुरभि देवीनी, राहुल बिजल्वाण मौजूद थे।
इधर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में रेड रिबन क्लब और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की नोडल अधिकारी डॉ़ ईरा सिंह ने कहा कि एड्स से लड़ाई लड़ने के लिए जागरूकता फैलाना जरूरी है। पीएचसी खाडी के डॉ़ नितिन सैनी ने एचआईवी के बारे में भ्रमक जानकारी दूर करने और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआईवी होने पर संक्रमण, रोकथाम, उपचार के साथ स्वास्थ्य और सुरक्षित समाज बनाने की दिशा में जागरूकता ही सबसे अच्छा माध्यम है। यहां निबंध प्रतियोगिता में आयुषी, मीनाक्षी, मोनिका, पोस्टर में मीनाक्षी, लकी, आयुषी तथा वाद विवाद में सोमन, केशव, मीनाक्षी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो़ निरंजना शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
नई टिहरी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने आईटीआई से सुमन पार्क तक रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जिला कारागार में 31 बंदियों का एचआईवी टेस्ट किया। इस मौके पर डॉ़ मुकेश कुमार, कमला तोपवाल, दर्मियान रावत, सुनील नेगी, रणवीर सिंह, महेंद्र शर्मा, अनुराग सिंह, दिनेश कुमार, कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।