फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

विज्ञापन
नई टिहरी के सुरगंगा संगीत विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा और राधा बने छात्र-छात्राए - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व टिहरी जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सेम मुखेम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सेम नागराज मंदिर में दीनगांव, बिजपुर, रौणद रमोली, पिपलोगी गांव से लोग नागराजा की डोली और भैरव देवता के निशान के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

सेम मुखेम गांव में मंदिर समिति की ओर से अखड़ रामायण का पाठ किया गया। दिन्याली देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रबंधक सुंदर सिंह पोखरियाल, अध्यक्ष भीम सिंह कंडियाल, कमल चंद रमोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार, प्रधान विजय पोखरियाल, धनपाल पंवार व विजय रावत आदि उपस्थित रहे। सेम-मुखेम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए थानाध्यक्ष कुलदीप शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों को जागरूक किया।
दूसरी ओर, विवेक मेमोरियल संगीत विद्यालय बौराड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. उम्मेद सिंह नेगी व विक्रम सिंह कठैत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अग्रिम रावत, आदित्य भट्ट, नैमिष, रचित, रुद्र मेहर ने सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। वेदांशी सिलोरी, नतालिया भट्ट, कुहू और आराध्या ने वो कृष्णा है... गाने की धुन पर नृत्य किया। इस मौके पर अधिवक्ता राजपाल मियां, संजय प्रताप सिंह रावत, सुमित्रा फोंदणी, हिमानी सिलोरी, डा. विकास फोंदणी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें