फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मार्च पास्ट में श्री गुरुराम राय और एमसीसीए रहा प्रथम

Wed, 29 Oct 2025 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
नरेंद्रनगर कुंजापुरी पर्यटन एंव विकास मेले में वॉलीबाल ​खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
वॉलीबाल में पंजाब और हरियाणा की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन

श्री कुंजापुरी मेला समिति की ओर से आयोजित की गई हैं खेल प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी मेला समिति की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर निकाले गए मार्च पास्ट प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल प्रथम रहा जबकि महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में लवली यूनिवर्सिटी पंजाब और हरियाणा की टीम ने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फुटबाल मैच में दून स्टार क्लब ने केवीएस रायवाला को तीन के मुकाबले चार गोल से हराया।
मेला समिति की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगितात्मक मार्च पास्ट निकाला गया जिसका परिणाम जारी करते हुए प्राथमिक वर्ग में श्री गुरुराम राय प्रथम और एमसीसीए द्वितीय रहा। माध्यमिक वर्ग में भी श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पहले और एमसीसीए दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

उच्च वर्ग में पॉलिटेक्नीक प्रथम, और धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। मेला समिति की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले सेमीफाइनल में लवली यूनिवर्सिटी पंजाब ने सीधे सेटों में देहरादून को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने दिल्ली की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। आठ टीमों के बीच खेली जा रही इस वाॅलीबाल प्रतियोगिता के आयोजन में यशपाल सिंह राणा, वीर विक्रम सिंह रावत, दिनेश उनियाल, नरपाल सिंह भंडारी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

उधर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार और एसडीएम आशीष घिल्डियाल ने यहां शहीद भगत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता विभिन्न क्षेत्रों से आयी आठ टीमों के बीच नाक आउट आधार पर खेली जा रही हैं। पहले मैच में दून स्टार क्लब ने केवीएस रायवाला को तीन के मुकाबले चार गोल से हराया। मैच में अमित पंवार रेफरी रहे। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक प्रकाश चंद्र डियूंडी, चंद्र देव नौटियाल, संतोष बंधानी और बलबीर सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें