फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण मंदिर में की गई श्रीहनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल, बुद्धि, विद्या के दाता श्रीहनुमान का जन्मोत्सव स्वामी रामतीर्थ हिमालय फाउंडेशन चंबा, सनातन धर्म शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर समिति नई टिहरी ने सादगी से मनाया गया। कंडीसौड़ राधा कृष्ण मंदिर में हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। हवन-पूजन कर संकट मोचन हनुमान से कोरोना संकट से निवारण की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ हिमालय फाउंडेशन की ओर से ऑन लाइन वेबिनार में आज के संदर्भ में हनुमान जी का महत्व पर चर्चा की गई। वेबिनार में पंडित उदय शंकर भट्ट ने कहा कि कहा कि बजरंग बली भक्तों पर आए संकट का निवारण करते हैं। इसी वजह से उन्हें संकट मोचन कहा जाता है।
इस मौके पर मंदिर के व्यवस्थापक राजेंद्र प्रसाद चमोली, सीताराम भट्ट, धनेश सोनी, सूरत ङ्क्षसह राणा व गंगा प्रसाद पांडेय आदि उपस्थित रहे। इधर, कंडीसौड़ राधा कृष्ण मंदिर में पंडित कन्हैयालाल नौटियाल, गंगा पेटवाल ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें