फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में पुलिस शिकायत पेटी लगाएं थानाध्यक्ष : एसएसपी

Thu, 16 Jan 2025 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने थानाध्यक्षों को निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि कार्मिकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। सराहनीय कार्य करने वाले 12 पुलिस कर्मियों को इंप्लाइ ऑफ द मंथ घोषित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि निकाय चुनाव को देखते हुए संवेदन और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर अराजक तत्वों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई जारी रखें। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों के कार्यपालक मजिस्ट्रेट से नोटिस भी निकालें और जिले की सीमाओं पर लगे बैरियरों पर नियमित चेकिंग सुनिश्चित करें। थानाध्यक्षों को अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाने को कहा गया है।
यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिग वाहन चालकों पर अंकुश लगाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड रोकने, चोरी की घटनाएं रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसएसपी ने सक्रिय रहने वाले देवप्रयाग और मुनिकीरेती थाने के कांस्टेबल क्लर्क के लिए इनाम की घोषणा की है। इस मौके पर एएसपी जेआर जोशी, सीओ ओशिन जोशी, सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीओ महेश चंद्र लखेड़ा और मुख्य अभियोजन अधिकारी श्याम सिंह तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें