फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यूटा गांव में बनाया जाएगा शहीद स्मारक : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक धन सिंह नेगी ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम स्यूटा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होेंने कहा कि सैनिक बाहुल्य स्यूटा गांव के लोगों का देश के विभिन्न युद्धों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कई लोगों ने युद्धों में अपने प्राणों का बलिदान भी दिया है। कहा कि जल्द ही गांव में शहीद स्मारक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को स्यूटा गांव पहुंचे विधायक नेगी को प्रधान मंगली देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण का भरोसा दिया। कहा कि स्यूटा सैनिक पृष्ट भूमि का गांव है। यहां के करीब 50 से अधिक सैनिकों ने प्रथम, द्वितीय विश्व युद्ध, भारत बांग्लादेश, 1965 आदि के युद्धों में भाग लिया था। जिसमें करीब सात सैनिक शहीद हो गए थे। उन्होंने गांव में शहीद स्मारक बनाने को सात लाख रुपये देने, मनरेगा डपटेल के माध्यम से बारात घर निर्माण को 12 लाख समेत महिला मंगल दल को कुर्सी कुर्सी, टैंट आदि सामग्री देने की घोषणा की। इस मौके पर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, चंबा की ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, सतबीर पुंडीर, सुशील बहुगुणा, दर्मियान नेगी, ललित सुयाल, योगेंद्र नेगी, राजपाल पुंडीर, बीना धनोला, अनिता भंडारी, अनिता कोठारी, सुशील बहुगुणा, इंद्रपाल परमार, रविंद्र पुंडीर, सुरजीत पुंडीर, गबर सिंह पुंडीर, अनूप पुंडीर, धीरज पुंडीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें