फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस नहीं मिलने पर सात वाहन बंद किए

Wed, 21 Jan 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 15 चालान भी किए
विज्ञापन

नई टिहरी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एमवी एक्ट का उलंघ्घन करने पर सात वाहन बंद किए गए जबकि 15 वाहन चालकों का चालान किया गया। वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई।
यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। एमवी एक्ट का पालन कराने के लिए एआरटीओ और कोतवाली पुलिस ने बौराड़ी-भागीरथीपुरम मोटर मार्ग पर संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया कि चेकिंग अभियान में ओवरलोडिंग, रैश एवं लापरवाह वाहन संचालन, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाना, वैध वाहन दस्तावेजों का अभाव आदि की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई वाहन चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस और बिना टैक्स जमा किए बगैर वाहनों का संचालन करते हुए पाए गए। इस आरोप में सात वाहन बंद किए गए। जबकि 15 वाहन चालकों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन संचालन करने, ओवरलोडिंग से बचने और सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें