फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नगर पंचायत ने होटल व्यवसायियों को कपड़े के बैग बांटे

Wed, 21 Jan 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत की ओर से पर्यावरण के लिए खतरा बन रहे प्लास्टिक के बदले कपड़े के बैग का उपयोग करने पर जोर दिया गया है। नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान के तहत नगर क्षेत्र के होटल व्यवसायियों और ग्राहकों को बैग वितरित कर प्लास्टिक का उपयोग कतई नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन

प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। नगर क्षेत्र से लेकर गांव-गांव में प्लास्टिक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है। डीएम नितिका खंडेलवाल ने स्वच्छता अभियान के तहत सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों को नगर क्षेत्र में प्लास्टिक प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत घनसाली नगर पंचायत ने प्लास्टिक छोड़ने के लिए लोगों को कपड़े के बैग वितरित किए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि प्लास्टिक इंसान के शरीर में घुसकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों को जन्म दे रहा है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संजय दत्त कापड़ी और पर्यावरण पर्यवेक्षक कार्तिक डोभाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें