फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं

विज्ञापन
चंबा में उद्यमिता प्रशिक्षण के शुभारंभ पर जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय केंद्र सरकार के राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) की ओर से चंबा में तीसरे चरण के 15 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं और प्रभारी सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रीति राठी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकती है। महिलाओं को प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। समृद्ध मिशन सोसाइटी के सचिव सुभाष सकलानी ने कहा कि 30 महिलाओं का चयन कर 15 दिन तक महिलाओं को उद्यमिता विकास की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर हरीश योगी, सुमित्रा मखलोगा, पूनम, रंजना, आरती, प्रतिभा, दुर्गा, शकुंतला, राधा, मधुबाला, साक्षी, नीलम राणा, संतोषी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें