कौडिया अनुभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आयोजित की गोष्ठी
नई टिहरी। मानव और वन्यजीव के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने को लेकर वन विभाग की ओर से कौडिया अनुभाग के तहत ग्राम पंचायत गुनोगी और सिलकोटी में ग्राम प्रधान सुशीला थपलियाल और विनीत पुंडीर की अध्यक्षता में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जागरूकता सुरक्षा गोष्ठी की।
कौडिया रेंज के अनुभाग अधिकारी अजय पाल सिंह पंवार ने कहा कि इन दिनों कई जगहों से गुलदार, भालू, अन्य वन्य जीवों और मानव के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही है। सभी वन्य जीवों से सावधान रहने के साथ वन्य जीवों की सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से घरों के आसपास झाड़ियों की नियमित सफाई, घरों के आसपास कूड़ा, खाद्यन्न पदार्थ न फेंकने, बच्चों को अकेले में न छोड़ने, चारापत्ति के लिए अकेले न जाने को कहा।
इस मौके पर कौडिया वन बीट अधिकारी सुधीर कोठारी, सत्यानंद थपलियाल, विजेंद्र थपलियाल, जगमोहन सिंह, जीत सिंह, विरेंद्र सिंह, उर्मिला देवी, मौ़ खुर्शीद, योगराज थपलियाल, मौ़ यूनुस सरोजनी देवी, पुष्पा देवी, वसु देवी, संजीत, मौ़ अशरफ, मौ़ इकबाल आदि मौजूद थे।